Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Big Breaking News: लोकसभा चुनावों की घोषणा, 7 चरणों में वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट Big Breaking News: लोकसभा चुनावों की घोषणा, 7 चरणों में वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट

Big Breaking News: लोकसभा चुनावों की घोषणा, 7 चरणों में वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट

Big Breaking News

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आज शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जबकि चुनावों का रिजल्ट 4 जून को घोषित होगा। बता दें कि लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के अंतर्गत 89 सीटों पर मतदान होगा। इसी तरह से 7 मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 13 मई को चैथे चरण में 96 सीट,
20 मई को पांचवें चरण में 49 सीटों पर, 25 मई को छठे चरण में 57 सीटों पर, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को रिजल्ट
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव 7 चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।

यह भी पढ़े : Gautam Budh Nagar LokSabha: भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत उम्मीदवार तलाश रही सपा-बसपा, बनाया है ये प्लान

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमें चुनाव में फ्री बीज पर लगाम लगाना है।” उन्होंने यह भी कहा कि गैरजमानती वारंट को पुलिस अमल में ला रही है। सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 100 साल से ऊपर के 2.18 लाख मतदाता, जबकि 88.5 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। इसी तरह से 85 साल से ऊपर के कुल 82 लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। लोकसभा चुनावों के कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष वोटर्स और 47.15 करोड़ महिला वोटर्स हैं।

यह भी पढ़े : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहतः ईडी के समन में मिली जमानत

 

सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल लोकसभा चुनावों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि देश में करीब 21.5 करोड़ युवा मतदाता हैं, जबकि 1.82 करोड़ नए मतदाता हैं। राजीव कुमार ने कहा कि पूरे देश में करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, जो साढ़े दस लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात किए जाएंगे। सीईसी ने कहा, “मैं देश में 800 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से मिला. एसपी और अधिकारियों से मिला और मुझे भरोसा है कि हम निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराएंगे।” राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है और भारत में होने वाले चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है।

यहां से शेयर करें