Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 कार का पहिया चढ़ने से युवक हुआ घायल, भर्ती कराया    कार का पहिया चढ़ने से युवक हुआ घायल, भर्ती कराया  

 कार का पहिया चढ़ने से युवक हुआ घायल, भर्ती कराया  

Firozabad news : नसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम स्यारमऊ में एक चार पहिया गाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी जिला  चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज किया गया।  जानकारी के अनुसार भगत सिंह पुत्र भूरे सिंह निवासी स्यारमऊ एक मकान पर लेंटर डलवाने के उपरांत वहां पर खड़ा हुआ था । इसी दौरान एक कार एक गड्ढे में फंस गई, जिसके बाद भगत सिंह ने उस कार को निकालने का प्रयास किया। तभी गाड़ी के चालक द्वारा काफी तेज गति से रेस देने के कारण गाड़ी  अचानक से गड्ढे से निकालकर उसके पैर पर चढ़ गई जिससे भगत सिंह के पैर में काफी चोट आ गई तथा वो  गंभीर रूप से घायल हो गया।  दुर्घटना होने के बाद ग्रामीण उसको तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद  में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिए भर्ती किया है,  जहां उसका इलाज जारी है।
यहां से शेयर करें