Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बढ़ती विद्युत दरों पर रालोद ने किया विरोध प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब बढ़ती विद्युत दरों पर रालोद ने किया विरोध प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब

बढ़ती विद्युत दरों पर रालोद ने किया विरोध प्रदर्शन

पोल खोल धावा बोल अभियान में धावा बोल सभा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जनविरोधी करार दिया।

बागपत। विद्युत दरों में बढ़ौत्तरी को लेकर रालोद ने प्रदेश में पोल खोलो अभियान चलाया।पोल खोल धावा बोल अभियान में धावा बोल सभा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जनविरोधी करार दिया।
उधर आगरा में राष्ट्रीय लोक दल ने सोमवार को बिजली की बढ़ी दरों को लेकर मथुरा के औरंगाबाद 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पार्टी के नेता तारा चंद्र गोस्वामी, युवा नेता उमेश चौधरी समेत करीब दो दर्जन रालोद नेता दोपहर में विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। यहा पहले से ही इंस्पेक्टर सदर बाजार धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे।
धरने में महिला भी शामिल रहीं। रालोद के नेताओं का कहना था कि सरकार ने बिजली महंगी कर दी। इसके कारण गरीब आदमी पर भार अधिक पड़ रहा है। वह बिजली के बिलों का भुगतान करने में
असहज महसूस कर रहा है वहीं दूसरी तरफ रालोद नेता डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत स्टेशन कैंट पर प्रदर्शन किया। बलदेव कोसीकला फरह गोवर्धन नौहझील और अन्य विद्युत सब स्टेशनों पर भी रालोद ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों हित में काम नहीं कर रही है। उनको फसलों का भी उपयुक्त मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणें इलाकों में बिजली की आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं है।
स्थिति यह है कि किसान अपन खेतों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल और नलकूप चलाते हैं और जब तक खेत में पानी पहुंचता है तभी बिजली चली जाती है इससे किसानों को भारी नुकसान सहन करना पड़ता है।

यहां से शेयर करें