Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पर्यावरण प्रदूषण से प्राणीमात्र के जीवन पर संकट: अखिलेश पर्यावरण प्रदूषण से प्राणीमात्र के जीवन पर संकट: अखिलेश

पर्यावरण प्रदूषण से प्राणीमात्र के जीवन पर संकट: अखिलेश

पर्यावरण संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह
Modinagar news : श्री पीताम्बरा विद्यापीठ सीकरीतीर्थ व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से जिला स्तर पर पर्यावरण संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के लिए छाया पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद् अखिलेश द्विवेदी ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण से मानव ही नहीं, प्राणीमात्र के जीवन पर संकट आ गया है। जिससे बचने का सही तरीका है जागृति। इसलिए अभिभावकों को बाल्यकाल से ही सन्तति को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चे माता पिता का अनुकरण करते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी अध्यापक के साथ साथ है कि वे छात्र को शुद्ध परिवेश प्रदान करें। बच्चों को प्रकृति के विषय में बताएं। जिससे आने वाले समय के घोर प्रदूषण से बचाव हो सके। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं का आह्वान किया कि वह प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए जनसामान्य को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि जितने अधिक वृक्ष होंगे, उतनी अधिक शुद्ध प्राणवायु मिलेगी। इसलिए सबको मिलकर वृक्ष लगाने चाहिएं।

Modinagar news :

मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश एसोसिएटेड चैंबर आॅफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि केवल चित्रों में ही पर्यावरण शुद्धि पर ध्यान देने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए हमें उन चित्रों को अपने चरित्र में भी उतारना होगा। तभी पर्यावरण संरक्षण हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के बच्चे आने वाले कल के युवा हैं और जो भारत के भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए देश को बचाना है, पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो उन्हें बचपन से ही प्रकृतिमित्र बनाना होगा। प्रकृति से जुड़ा बचपन अपने भविष्य की सुदृढ़ नींव रख पाता है। उसका शरीर निरोग रहता है और वह देश के लिए कार्य करता है। इसलिए पर्यावरण बचाने के हर प्रयास की प्रशंसा होनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं पूर्णज्ञानांजलि ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट के निदेशक योगेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए चित्रकला प्रतियोगिता से बाल मन पर पर्यावरण शुद्धि के संस्कार जाग्रत होंगे। ऐसे कार्यक्रम आयजित होते रहने चाहिएं।
इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यालयों के अध्यापकगण और अभिभावक समेत समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें