Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 20 की मौत – जय हिन्द जनाब केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 20 की मौत – जय हिन्द जनाब

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 20 की मौत

केरल के बाढ़ से हुई खराब स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन ने आपात बैठक बुलाई

तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बुधवार से गुरुवार के बीच 20 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा इडुक्की जिले में 10 लोगों की जान गई। यहां के अदिमाली में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा वायनाड, पलक्कड़ और कोझीकोड़ से तीन लोगों के लापता होने की खबर है। उधर, इडुक्की बांंध बारिश की वजह से भर गया है। 26 साल बाद इसका गेट खोला गया।
इससे पहले इदामालयार बांध के चार गेट खोले गए। इससे 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर क्षमता (169 मीटर) से करीब एक मीटर ज्यादा हो गया था। राज्य के हालात का आंकलन करने के लिए मुख्यमंत्री पी विजयन ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि हमने सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ को बुलाया है। एनडीआरएफ की तीन टीमें पहुंच गई हैं। दो टीम जल्द ही पहुचेंगी। कोरल में होने वालीन ेहरू ट्रॉफी बोट रेस रद्द कर दी गई है।

यहां से शेयर करें