Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कुछ सेकेंडों की जल्दबाजी न करें, अपनी जान रखें सुरक्षितः ऐसा कमिश्नर ने इसलिए कहा... कुछ सेकेंडों की जल्दबाजी न करें, अपनी जान रखें सुरक्षितः ऐसा कमिश्नर ने इसलिए कहा...

कुछ सेकेंडों की जल्दबाजी न करें, अपनी जान रखें सुरक्षितः ऐसा कमिश्नर ने इसलिए कहा…

गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट में आज से यातायात माह की शुरुआत की है। शानदार पहल है और उद्देश्य नेक है लोगों की जान बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, इस अभियान की प्राथमिकता है। गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यातायात माह के शुभारंभ के मौके पर कहा कि स्कूली छात्रों को यदि सड़क सुरक्षा का आइकन बनाया जाए, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने इतिहास के पन्नों को पलटा और कहा भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने आजादी बिना किसी हथियार के बल पर ली।

 

उन्होंने कहा कि सड़क पर अक्सर देखा जाता है कि लोग चंद सेकंड बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड चलते हैं या फिर रेड लाइट पर इंतजार नहीं करते। तो मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपकी जिंदगी इतनी सस्ती है जो चंद सेकंड में ही आप इसे गंवाने पर तुल जाते हैं। बरहाल ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस नए-नए आइडिया इजाद कर रही है। उन्होंने अपने भाषण में जवान फिल्म का भी जिक्र किया और कहा कि केवल जवान को ही याद मत रखो कुछ और भी बातें हैं जो याद रखनी जरूरी है।

यह भी पढ़े : GST Revenue Collection: सरकार का भरा खजाना, अक्टूबर में बढ़ा 13 फीसदी GST संग्रह

 

ये लोग रहे मौजूद
यातायात माह के शुभांरभ के मौके पर डीएम मनीष वर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर आनंद कुलकर्णी, डीसीपी यातायात अनिल यादव, हरीश चंदर, सुनिति, रामबदन सिंह, के साथ साथ यातायात एसीपी पवन कुमार और सभी टीआई, डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, राहुल नैययर, अभिनव महाजन, विक्रम सेठी, चै. वेदपाल, के अलावा ट्रांसपोर्ट एसो. के पदााधिकारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें