Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: लुक्सर जेल में भ्रष्टाचार फैल रहा जेल प्रशासन: भाकियू – जय हिन्द जनाब Greater Noida: लुक्सर जेल में भ्रष्टाचार फैल रहा जेल प्रशासन: भाकियू – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: लुक्सर जेल में भ्रष्टाचार फैल रहा जेल प्रशासन: भाकियू

Greater Noida। लुक्सर जेल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल परिसर के अंदर पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध उगाई की जाती है, इसके साथ ही जेल परिसर से परिजनों को डरा धमकाकर पैसे की भी मांग की जा रही है। उन्होंने एक आॅडियो भी एडीएम को सुनाई जिसमें परिजनों से अवैध उगाई की बात की जा रही है। इस पूरे मामले पर भारतीय किसान यूनियन सम्पूर्ण भारत ने कार्यवाही की मांग की है और कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े: Meerut news : भारत में 15 करोड़ लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे: प्रो. राकेश जैन

भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने  बताया कि जेल के अंदर मिलाई के लिए जाने वाले परिजनों से पर्ची के नाम पर 200 से 500 रुपए की अवैध वसूली की जाती है इसके साथ ही जो सामान भी साथ में लेकर जाते हैं उसके लिए भी पुलिसकर्मी 200 रुपये से 500 रुपये अलग से लेते हैं। जेल के अंदर कैदी से मिलने के दौरान परिजनों से ओर समय बढ़ाने के नाम पर हजारों रुपए की अवैध वसूली की जाती है। पवन तेवतिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि जेल के अंदर मुलाइजा कटवाने के नाम पर लाखों रुपए की डिमांड की जाती है। पचास हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की डिमांड जेल प्रशासन के द्वारा की जाती है और बंदी के परिजनों को डराया धमकाया जाता है कि अगर आपने मुलाइजा के रुपये नहीं दिए तो आपके बंदी को मार कर गंदे नाले में फेंक दिया जाएगा।
लुक्सर जेल के सुपरीटेंडेंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के द्वारा मामला संज्ञान में आया है अभी उनकी जिला प्रशासन से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोप भ्रामकता फैलाने वाले हैं। फिर भी किसानों के द्वारा की गई शिकायत की वह जांच कराएंगे और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यहां से शेयर करें