Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad: सनातन धर्म की रक्षा हमारा सर्वोपरि कर्तव्य: गिरि – जय हिन्द जनाब Ghaziabad: सनातन धर्म की रक्षा हमारा सर्वोपरि कर्तव्य: गिरि – जय हिन्द जनाब

Ghaziabad: सनातन धर्म की रक्षा हमारा सर्वोपरि कर्तव्य: गिरि

Ghaziabad। अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के सहयोग से 7 व 8 अक्टूबर को दो दिवसीय सनातन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कॉन्क्लेव  7-8 अक्टूबर को प्रीतम फार्म गोविंदपुरम गाजियाबाद में होगा। कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर बुधवार को आरडीसी स्थित कृष्णा सागर में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर नारायण गिरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद: किसानों को आधुनिक कृषि के तरीके सिखाएगा NCRTC

 

सनातन धर्म को मानने वालों को एकजुट करेगा दो दिवसीय सनातन कॉन्क्लेव
गोविंदपुरम के प्रीतम फार्म हाउस में 7-8 अक्टूबर को होगा सनातन कॉन्क्लेव
नारायण गिरि ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है। अब दुनिया को सनातन का महत्व समझाने का समय आ चुका है। संत सदैव समाज के साथ मिलकर धर्म की रक्षा के लिए लड़ते रहे हैं। अब फिर वैचारिक संघर्ष के लिये हम बिल्कुल तैयार हैं।
नारायण गिरि ने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जो मानवता के कल्याण का रास्ता दिखाता है। इसी करण आज पूरे विश्व में सनातन धर्म का प्रभाव बढ़ रहा है। इससे घबराकर कुछ लोग सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं, मगर वे यह भूल गए हैं कि सनातन धर्म को कभी भी खत्म नहीं किया जा सकता है। जिस धर्म की रक्षा खुद संत व भगवान करते हों, वह धर्म हमेशा रहेगा और ऐसा धर्म सनातन धर्म ही है।

यहां से शेयर करें