Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Crime News:अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत – जय हिन्द जनाब Noida Crime News:अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत – जय हिन्द जनाब

Noida Crime News:अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ा
Noida Crime News। नगली वाजिदपुर बाजार के पास पुस्ते की सर्विस रोड पर ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मां की शिकायत पर सेक्टर-126 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर निवासी हेमंत कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा चंद्र प्रकाश रविवार शाम को बाइक पर सवार होकर पुस्ते की सर्विस रोड जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल बस की पार्किंग के पास ई-रिक्शा चालक ने चंद्र प्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय चालक ई-रिक्शा समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को भंगेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। चंद्र प्रकाश वर्तमान में जेपी विशटाउन में रहता था और मेविन एक्सप्रेस कंपनी में काम करता था।

यह भी पढ़े : Business : देश का औद्योगिक उत्पादन जुलाई महीने में 5.7 फीसदी बढ़ा

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सेक्टर-27 स्थित एलिवेटेड रोड के पास कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सेक्टर-20 थाने की पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता भूपेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सेक्टर-27 के पास एलिवेटेड रोड पर चढ़ते समय चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं, थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में सड़क हादसे में कार चालक ने सत्येंद्र मिश्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यहां से शेयर करें