Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Diesel Cars: गाड़ियों पर 10% अतिरिक्त GST लगाने पर गडकरी की सफाई Diesel Cars: गाड़ियों पर 10% अतिरिक्त GST लगाने पर गडकरी की सफाई

Diesel Cars: डीजल गाड़ियों पर 10% अतिरिक्त GST लगाने के बयान पर गडकरी की सफाई

Diesel Cars: डीजल गाड़ियों पर 10% अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि डीजल वाहनों की बिक्री पर 10% अतिरिक्त जीएसटी का सुझाव देने वाली मीडिया रिपोर्टों को स्पष्ट करने की तत्काल आवश्यकता है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव सक्रिय विचाराधीन नहीं है।

Diesel Cars:

2070 तक कार्बन नेट ज़ीरो हासिल करने और डीजल जैसे खतरनाक ईंधन के कारण होने वाले वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल बिक्री में तेजी से वृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप, सक्रिय रूप से स्वच्छ और हरित वैकल्पिक ईंधन को अपनाना जरूरी है। ये ईंधन आयात के विकल्प, लागत प्रभावी, स्वदेशी और प्रदूषण मुक्त होने चाहिए।

Diesel Cars:

गडकरी ने 63वें सियाम वार्षिक सम्मेलन में इसे ‘पॉल्यूशन टैक्स’ बताते हुए कहा कि यह देश में डीजल वाहनों के उपयोग को कम करने का एकमात्र तरीका है। गडकरी के बयान के बाद दोपहर 12:00 बजे तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.38%, टाटा मोटर्स के शेयर 2% और मारुति सुजुकी के शेयर 0.8% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :- Business : विदेशी मुद्रा भंडार 4.039 अरब डॉलर से बढ़कर 598.89 अरब डॉलर पर

Diesel Cars:

अभी कितनी GST लग रही
जब भी आप कोई नई गाड़ी खरीदते हैं तब उसकी कुल कीमत 28% GST देनी पड़ती है। इसमें सभी तरह के व्हीकल जैसे पेट्रोल, डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक हाइब्रिड शामिल हैं। इतना ही नहीं, नया कमर्शियल व्हीकल, थ्री-व्हीलर या फिर कोई टू-व्हीलर खरीदने पर भी 28% GST चुकानी पड़ती है। सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सिर्फ 5% GST ले रही है।

Diesel Cars:

यहां से शेयर करें