Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
G20 शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, पीएम मोदी से मुलाकात G20 शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, पीएम मोदी से मुलाकात

G20 Summit Update : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से की मुलाकात

G20 Summit Update : दुनिया की अगवानी के लिए तैयार भारत में आज से जी-20 की शुरुआत होने जा रही है। समिट का आयोजन 9 और 10 सितंबर को है, लेकिन मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी आज ही होनी हैं। अगले 24 घंटों में अमेरिकी राष्ट्रपति joe biden, यूके के पीएम ऋषि सुनक और अन्य तमाम नेताओं को पहुंचना है। ये सभी नेता दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके अलावा कुछ डेलिगेट्स गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भी उतरने वाले हैं। वहीं से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते वे भारत मंडपम स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

G20 Summit Update

देश पूरे जोर-शोर से सभी मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेहमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज से भारत आना शुरू करेंगे। सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है। शिखर सम्मेलन नए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसे भारत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें:- G-20 Summit भारत के लिए क्यो है महत्पूर्ण, इससे पहले कब की मेजबानी, जानें

यहां से शेयर करें