Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मांगे व्यापारियों से सुझाव Noida News:सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मांगे व्यापारियों से सुझाव

Noida News:सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मांगे व्यापारियों से सुझाव

Noida News: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार, पुलिस कन्ट्रोल रूम सेक्टर 14ए नोएडा के सभागार में पुलिस उपायुक्त यातायात गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में यातायात पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियन एवं उद्योग व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर) के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहा जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान गौतमबुद्धनगर में जारी की गयी यातायात निर्देशिका में यातायात प्रतिबन्धन के साथ वाहनों के संचालन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

गोष्ठी में विचार-विमर्श के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहनों का संचालन नहीं किये जाने तथा मालवाहक वाहनों को इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से एनएच-91 के रास्ते  जाने के लिए सुझाव दिया गया। गौतमबुद्धनगर शहर क्षेत्र में मालवाहक वाहन इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से एचएच-91 होकर दादरी, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से नोएडा शहर में प्रवेश कर उन सभी इस्थानों पर  जा सकेंगे। कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक वस्तुएं जेसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहन दिल्ली पुलिस जारी नो-एन्ट्री के तहत अंदर जा सकेंगे।

गोष्ठी में आये ट्रांसपोर्ट यूनियन एवं उद्योग व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात पुलिस को अपेक्षित सहयोग तथा यातायात निर्देशिका में जारी किये गये निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा एडवाइजरी में संशोधन किये जाने की दशा में यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा किये गये संशोधन/परिवर्तन के सम्बन्ध में अलग से एडवाइजरी जारी कर अवगत कराया जायेगा।

Read Also :https://jaihindjanab.com/election-2024-will-defeat-bjp-in-2024-and-oust-it-from-up-in-2027-also-ajay-rai/

यहां से शेयर करें