Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News:पोर्टल पर दर्ज होगी पेड़ काटने की शिकातें: गोपाल राय – जय हिन्द जनाब Delhi News:पोर्टल पर दर्ज होगी पेड़ काटने की शिकातें: गोपाल राय – जय हिन्द जनाब

Delhi News:पोर्टल पर दर्ज होगी पेड़ काटने की शिकातें: गोपाल राय

Delhi News:। दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने रविवार को रोहिणी से छठे वन महोत्सव की शुरूआत की। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पेड़, वन एवं वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक पोर्टल फॉर ग्रीन हेल्पलाइनको लांच किया गया। गोपाल राय ने बताया कि इस पोर्टल पर पेड़ काटने, वन भूमि पर अतिक्रमण, वन्यजीव अपराध आदि को लेकर शिकायत की जा सकती है। इस पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। यह पोर्टल वन और वन्यजीव विभाग की कार्रवाई को त्वरित करने में मदद करेगा।
कार्यक्रम में विधायक राजेश गुप्ता, आजादपुर मंडी के पूर्व अध्यक्ष आदिल अहमद खान, पर्यावरण मित्र, आरडब्लूए के सदस्य और विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब के बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। राय ने कहा कि दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। दिल्ली सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी साल 2020 से जबसे हमारी सरकार बनी है 2022- 23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए। इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे 21 संबंधित विभागों की हरित एजेंसियों के द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 50 लाख पौधे/झाड़ी एनडीएमसी लगाएगी।

यह भी पढ़े : Delhi: महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात उप-निदेशक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

गोपाल राय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण की महत्ता समझाते हुए शपथ ग्रहण करवाई और अपील करते हुए कहा कि राज्य को हरा-भरा रखने के लिए ज्यादा से पौधे लगाएं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के विधायक एवं पार्षदों की सहभागिता से मुफ्त औषधीय पौधे पूरे 70 विधानसभा क्षेत्रों में वितरित करने का अभियान शुरू होगा।
पोर्टल की विशेषताएं-
-ग्रीन हेल्पलाइन 1800-11-8600 पर दर्ज की गई शिकायतों पर त्वरित कार्यवाई करने में मददगार।
-ग्रीन हेल्पलाइन पर आई सभी शिकायतें यहां दर्ज की जाती हैं।
-शिकायतों पर वन और वन्यजीव विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण होता है दर्ज।
-विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण हितधारकों द्वारा देखा जा सकता है।
शिकायतों पर कार्यवाही-
-हेल्पलाईन पर कॉल आती है।
-शिकायत हेल्पलाईन पोर्टल पर रिकार्ड होती है।
-हेल्पलाईन पोर्टल के द्वारा संबंधित बीट अधिकारी और रेंज अधिकारी को इस शिकायत से संबंधित मेसेज भेजा जाता है।
-इस शिकायत पर की गई कार्रवाई विभाग द्वारा पोर्टल पर डाली जाती है।

यहां से शेयर करें