Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बाढ के पानी में नहाने गए दो युवक डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश बाढ के पानी में नहाने गए दो युवक डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश

बाढ के पानी में नहाने गए दो युवक डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश

ग्रेटर नोएडा में कुछ इलाकों में बाढ आई हुई है। आज यानी संडे को थाना दनकौर क्षेत्र के कुछ गांवों में बाढ़ का पानी आया हुआ है। आज सुबह बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवक पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों के कपड़े और फोन किनारे पर रखे मिले। पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की कई टीमें लगाई गई है।

यह भी पढ़े : बाढ प्रभावित इलाकों में प्रशासन कर रहा अपना काम, विधायक बढा रहे लोगों की हिम्मत

गोताखोर टीम द्वारा दोनों युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मकनपुर खादर के रहने वाले दो युवक यमुना नदी के किनारे पानी में नहाने के लिए गए थे। पानी में नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव के साथ बह गए। 21 वर्षीय धीरज और 17 वर्षीय संजीत के कपड़े और फोन यमुना के किनारे रखे मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। काफी कोशिश के बाद भी युवकों का कोई पता नहीं चला।

कई टीमें कर रही तलाश
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह मकनपुर खादर के रहने वाले दो युवक नहाने के लिए गए थे। दोनों तेज बहाव के चलते बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। दोनों युवकों को एनडीआरएफ की टीम वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा लोकल गोताखोरों की मदद से तलाशने की कोशिश की जा रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है ंकि दोनों युवक बहकर किसी दूसरे स्थान पर पहुंच गए है।

यहां से शेयर करें