Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
न्यूड वीडियो का मामलाः मैंने इसी डंडे से भांजे को मारा है मुझे गिरफतार कर लो न्यूड वीडियो का मामलाः मैंने इसी डंडे से भांजे को मारा है मुझे गिरफतार कर लो

न्यूड वीडियो का मामलाः मैंने इसी डंडे से भांजे को मारा है मुझे गिरफतार कर लो

शनिवार रात के करीब 10ः30 का समय था। तभी 50 साल का एक आदमी हाथ में डंडा लेकर मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में के अंदर हुआ। वह इंस्पेक्टर के केबिन में गया। वहां उसने सामने कुर्सी पर बैठे इंस्पेक्टर राम प्रसाद शर्मा से कहा कि मैं लोधीपुर बिशनपुर का रहने वाला हूं। अपने भांजे को इसी डंडे मारकर आया हूं। मारने के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक आया हूं। लाश वहीं पड़ी है।

इस शख्स ने एक मोबाइल फोन जेब से निकालकर इंस्पेक्टर की तरफ बढ़ा दिया। बोला कि इस मोबाइल में मेरी भांजी का न्यूड वीडियो है। जिसे देखकर मैं खुद को काबू में नहीं रख सका और ये कत्ल कर दिया। मेरा भांजा अपनी सगी मौसेरी बहन को न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।
इस शख्स इस हत्या को ट्रेन हादसा घोषित करने की कोशिश की। बॉडी के ऊपर से निकली ट्रेन शव को काट चुकी थी। ऐसे में अगर खुद थाने नहीं पहुंचता, तो पुलिस भी शायद इस हत्या को हादसा ही समझती। लेकिन वह थाने गया और अपना जुर्म कबूल किया। इसकी वजह पूछी गई, तो इसका जवाब था- आत्मग्लानि। बोला, ष्भांजे को मारने को इरादा नहीं था, लेकिन भांजी का न्यूड वीडियो और उसके साथ भांजे की हरकतें देख खून खौल गया। भांजे को मारा है, तो मुझे सजा मिलनी ही चाहिए। तभी मेरी बहन के साथ भी इंसाफ होगा।

यह भी पढ़े : Noida: सेक्टर 26 क्लब का चुनाव नजदीक आते ही घमासान, अध्यक्ष खोसला ने बताई उपलब्धियां

 

वारदात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में लोधीपुर बिशनपुर गांव की है। यहां रहने वाले एक राज मिस्त्री देवेंद्र पाल की दो बहनें हैं। राजमिस्त्री अपनी दोनों बहनों से बहुत प्यार करता है। बड़ी बहन की शादी उसने अमरोहा के सैदनगली इलाके के एक गांव में की थी। 20 साल के जिस भांजे शिवम को उसने मारा है, वो इसी बहन का बेटा है। करीब 8 साल पहले पति की मौत के बाद मिस्त्री की बहन ने अपने देवर के साथ शादी कर ली थी। राजमिस्त्री ने अपनी दूसरी बहन की शादी अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक गांव में की थी। इसके पति की भी कुछ वक्त पहले मौत हो चुकी है। इस बहन की 2 बेटियां हैं। इन्हीं में से एक बेटी का न्यूड वीडियो देख राजमिस्त्री ने आपा खोया था।

यहां से शेयर करें