Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्लॉट बेचने के नाम पर पूर्व सभासद से 40 लाख ठगे – जय हिन्द जनाब प्लॉट बेचने के नाम पर पूर्व सभासद से 40 लाख ठगे – जय हिन्द जनाब

प्लॉट बेचने के नाम पर पूर्व सभासद से 40 लाख ठगे

मुरादनगर ।  पाइपालाइन मार्ग स्थित गोकुलधाम औद्योगिक क्षेत्र में दो हजार गज का प्लॉट देने की बात कहकर पूर्व सभासद से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कच्ची सरॉय कॉलोनी स्थित आजाद मार्केट निवासी ताज चौधरी पूर्व में सभासद रह चुके हैं।

यह भी पढ़े : पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालो के लिए लाभकारी: सिंह

 

उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात नगर की गुड़ मंडी कॉलोनी निवासी अरुण कुमार से हुई। अक्तबूर में अरुण ने बताया कि उसके दो हजार गज के दो प्लॉट पाइपालाइन मार्ग स्थित गोकुलधाम औद्योगिक क्षेत्र में हैं। उसे पैसे की जरूरत है। इस कारण वह इन्हें सस्ते दाम पर बेच देंगे। इसके बाद ताज चौधरी और अरुण कुमार के बीच आठ हजार रुपये गज के हिसाब से प्लॉट का सौदा हो गया। गत 10 नवंबर 2021 को ताज चौधरी ने उन्हें 34 लाख रुपये दे दिए और जल्द बैनामा करने की बात तय हुई। इसके बाद कुछ समय बाद भी वह उनसे छह लाख रुपये और ले गया। बैनामा करने पर वह आनाकानी करने लगा। इसी बीच उसने ताज चौधरी को तीन चेक दिए, जो बाउंस हो गए। ताज चौधरी द्वारा पैसे मांगने पर वह परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र से की। कमिश्नर ने एंटी फ्रांड सेल को जांच भेज दी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सीपी ने मुरादनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि अरुण कुमार निवासी पुरानी गुड मंडी कॉलोनी मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यहां से शेयर करें