Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad News:डंडा उठाकर ले जाने के विरोध में गार्ड को पीटा – Ghaziabad News:डंडा उठाकर ले जाने के विरोध में गार्ड को पीटा –

Ghaziabad News:डंडा उठाकर ले जाने के विरोध में गार्ड को पीटा

Ghaziabad News:  मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र की मिडोज विस्टा सोसायटी में डंडा उठाकर ले जाने का विरोध करने पर पांच युवकों ने गार्ड पर हमला बोल दिया। गार्ड को घायल कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े: Ghaziabad:इंडोनेशिया घुमाने के नाम पर कपल से डेढ़ लाख की ठगी

गांव असालतनगर निवासी राम अवतार त्यागी का कहना है कि वह मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र की मिडोज विस्टा सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अन्य साथियों के साथ सोसाइटी में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान नरेंद्र नाम का व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ आया और उनका डंडा उठाते हुए सोसाइटी के बाहर चला गया। टोकने पर भी उसने डंडा नहीं लौटाया तो वह भी बाहर आ गए। आरोप है कि नरेंद्र और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। राम अवतार का कहना है कि डंडे से हुए हमले में उनके पैर में चोट आई। घटना के संबंध में पीड़ित ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यहां से शेयर करें