Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
DPS Mathura Road को मिली बम से उड़ाने की धमकी – जय हिन्द जनाब DPS Mathura Road को मिली बम से उड़ाने की धमकी – जय हिन्द जनाब

DPS Mathura Road को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Mathura Road DPS। दक्षिण पूर्वी जिले के मथुरा रोड स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, इस दौरान स्कूल में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली हैं।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह एक ई-मेल के जरिए डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सूचना सुबह करीब 8.00 बजे मिली। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग कई टीमें मौके पर पहुंची और सर्च आॅपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़े : चैलेंजर्स ग्रुप ने कुछ इस तरह मनाया स्थापना दिवस, जानें पूरी कहानी

बम स्क्वायड द्वारा पूरे स्कूल को सर्च किया गया, लेकिन किसी भी तरीके की संदिग्ध चीज या बम नहीं मिला है। डीपीएस में करीब चार हजार बच्चे पढ़ते हैं। बम की सूचना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते 12 अप्रैल को दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में भी बम लगाने की धमकी मिली थी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया था।

यहां से शेयर करें