Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें – नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें –

नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्सप्रेसवे पर आज से परेशानी हो सकती है। नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 96 और 126 को जोड़ने के लिए अंडरपास निर्माण कार्य को देखते हुए यहां डायवर्जन किया है। अंडरपास का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। यह करीब डेढ़ महीने तक डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए अंडरपास से करीब 100 मीटर पहले सर्विस रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि अधिक वाहनों को देखते हुए सर्विस रोड का चैड़ीकरण करा दिया गया है।

यह भी पढ़े : पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार तस्कर,अलीगढ से करता था सप्लाई

हालांकि पिकआर्स में यहां भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से करीब 5 लाख वाहन चालकों को मुश्किल आएगी। इस मार्ग से ही दिल्ली नोएडा की तरफ जाने वाली लंबी दूरी की बसें, टूरिस्ट बस, एक्सप्रेस वे पर बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोग यहीं से गुजरते हैं। डीसीपी ट्रेफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य के चलते डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया। करीब 300 मीटर के टुकड़े के ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डाइवर डायवर्ट किया गया है। करीब 300 मीटर के टुकड़े के ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। वाहन चालक 128 जेपी कट और 132 अंडरपास से सेक्टर 44 होकर नोएडा दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।

यहां से शेयर करें