Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोटिल खिड़ालियों की संख्या बढ़ी IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोटिल खिड़ालियों की संख्या बढ़ी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोटिल खिड़ालियों की संख्या बढ़ी

New Delhi. भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को जोरदार झटका लगा है. एक के बाद एक ऑस्ट्रेलियन खिड़ाली चोटिल हो रहें हैं. कोई रिकर्वर करने के लिए इलाजरत है तो कोई चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहा है.
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत चार मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. टीम में वापसी कर रहे बैटर पीटर हैंड्सकॉम्ब का चोट की वजह से दौरा मु्श्किल में नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें – PM Modi :दुनिया का सबसे लंबा क्रूज यात्रा पर रवाना

शुक्रवार को हैंड्सकॉम्ब के चोट को लेकर अहम अपडेट सामने आया. क्लब मैच के दौरान चोटिल होने के बाद बाहर बैठे इस बैटर की चोट गंभीर है. मंगलवार को विक्टोरिया में मैच के दौरान एक पुल शॉट लगाने की कोशिश में उनको चोट लगी थी. शॉट खेलने के कुछ देर बाद ही असहज नजर आए हैंड्सकॉम्ब रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर लौटे.

यह भी पढ़ें – Auto Expo 2023 कंपनियों को रीसाइक्लिंग से कम दाम में मिलेगा कच्चा माल: गडकरी

शुक्रवार को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने हैंड्सकॉम्ब की चोट पर अपडेट दिया. रिपोर्ट में बताया गया, दाएं कूल्हे में स्कैन के बाद हल्के टिशू को क्षति पहुंचने की पुष्टी हुई है. अधिकारियों को इस बात की उम्मीद है कि वो भारत दौरे पर रवाना होने से पहले फिट हो जाएंगे. भारत को इसी महीने के अंत में भारत के दौरे पर जाना है.

यह भी पढ़ें – JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

भारत के दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटिल की चोट चिंता का सबब बनी हुई है. वहीं ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी उंगली में लगी चोट से उबर रहे हैं. स्टार्क के नागपुर टेस्ट में खेलने की उम्मीद नहीं है. इसके बाद वो चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. ग्रीन के सीरीज की शुरुआत तक फिट हो जाने की उम्मीद है.

 

भारत- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट मैच, 9-13 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, नागपुर

दूसरा टेस्ट मैच, 17-21 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, दिल्ली

तीसरा टेस्ट मैच, 1-5 मार्च, सुबह 9.30 बजे, धर्मशाला

चौथा टेस्ट मैच, 9-13 मार्च, सुबह 9.30 बजे, अहमदाबाद

यहां से शेयर करें