Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केजरीवाल के साथ बैठक को आईएएस एसो. तैयार – जय हिन्द जनाब केजरीवाल के साथ बैठक को आईएएस एसो. तैयार – जय हिन्द जनाब

केजरीवाल के साथ बैठक को आईएएस एसो. तैयार

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के साथ अनशन पर बैठे सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगडऩे से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से दोनों छुट्टी मिलते ही अपने-अपने घर को चले गए हैं। लेकिन केजरीवाल और गोपाल राय अभी भी एलजी हाउस में डटे हुए हैं। इस बीच आईएएस एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अब वो केजरीवाल सरकार की ओर से अधिकारिक न्योते के इंतजार में है। आईएएस एसोसिएशन की ओर से ट्वीट में कहा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री की आश्वासन के बाद अब हम सचिवालय में उनके साथ औपचारिक बातचीत के लिए न्योते के इंतजार में है। हम फिर दोहरा रहे हैं कि हमारे अधिकारी आज भी काम पर हैं।
बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि आईएएस अफसर हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उन्हें सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार का विरोध आईएएस अफसर बंद कर दें। मुख्यमंत्री की ओर से अफसरों की सुरक्षा का भरोसा जताए जाने के बाद आईएएस एसोसिएशन ने भी नरमी दिखाई थी। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि अगर आईएएस अफसर बातचीत को तैयार हैं तो उपराज्यपाल अनिल बैजल को सरकार-अफसरों की बात कराने में भूमिका निभानी चाहिए।

यहां से शेयर करें