कंपनी से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, कॉपर के तार, बाइक व तमंचा बरामद

थाना जारचा पुलिस ने कंपनी से कॉपर तार चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। थाना जारचा प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने अभियुक्त दुष्यंत पुत्र बहादुर सिंह को समाना नहर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 15 नवंबर 2025 को किरमल्स्कर कंपनी एनटीपीसी परिसर से कॉपर के तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा 10 दिसंबर को कस्बा जारचा क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर का तार, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल तथा एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, “दुखद है, उन्होंने अभी तक सबक नहीं सीखा”, NEET-UG 2026 पेपर लीक पर फिर विवाद

यहां से शेयर करें