हरौला में ब्लॉक नामचर्चा में गाया गुरुयश, जरूरतमंद को दिया एक माह का  राशन

रविवार को हरौला क्षेत्र में ब्लॉक नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में भारी संख्या में पहुंची साध-संगत ने जहाँ एक ओर प्रभु का गुणगान और सिमरन किया, वहीं दूसरी ओर मानवता भलाई के कार्य कर समाज के सामने इंसानियत की एक अनुपम मिसाल भी पेश की।

डेरा सच्चा सौदा की परंपराओं का निर्वहन करते हुए नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान सेवादारों ने समाज कल्याण को प्राथमिकता दी। इस पुनीत अवसर पर साध-संगत द्वारा एक अत्यंत जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर उसे पूरे एक महीने का राशन मुफ्त मुहैया कराया गया।  इस पावन नामचर्चा और भलाई कार्य में आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हरौला और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सच्चे नम्र सेवादार मुकेश इन्सां, अनुज इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक संजय इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार वीरेन्द्र इन्सां, कमल इन्सां, फूलचन्द इन्सां, अरविन्द इन्सां, राजेन्द्र अग्रवाल इन्सां, कृष्णा गोपाल इन्सां, जगदीश इन्सां और नीरज इन्सां सहित कई सेवादारों ने उपस्थित रहकर इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: कंपनी से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, कॉपर के तार, बाइक व तमंचा बरामद

यहां से शेयर करें