Greater Noida West:। थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सिटी-1 में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा अपने फ्लैट के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल (करीब 26 वर्ष), पुत्र प्यारेलाल, निवासी ग्राम हनुमान ठानी, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। निखिल वर्तमान में 5th एवेन्यू, गौर सिटी-1 में रह रहा था।
सूचना मिलने पर थाना बिसरख पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में हुक्का बार पर पूरी तरह रोक, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का

