नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत प्रवीन रंजन सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ डीसीपी ट्रैफिक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं प्रीति यादव को डीसीपी साइबर सुरक्षा नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, अब तक डीसीपी ट्रैफिक का पदभार संभाल रहे अभय कुमार मिश्र को अब एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनज़र किया गया है, ताकि जिले में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।
यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-22 में फटी पानी की पाइपलाइन, सड़क पर बहा लाखों लीटर पानी

