CBSE Taekwondo Championship: रयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में जीते रजत पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई

CBSE Taekwondo Championship: निहारिका शर्मा और गार्गी चौहान सितंबर में सोनीपत में होने वाली ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा

नोएडा। रयान इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के छात्रों ने एक बार फिर खेल के मैदान में विद्यालय का नाम रोशन किया है। 22 से 25 अगस्त 2026 तक मूलचंद अकादमी, बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।

अंडर-14 बालिका वर्ग में निहारिका शर्मा और अंडर-19 बालिका वर्ग में गार्गी चौहान ने अपनी ताकत, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नोएडा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार जीत के साथ ही निहारिका और गार्गी ने आगामी 20 से 24 सितंबर 2026 तक सोनीपत, हरियाणा में आयोजित होने वाली ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब दोनों छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

रयान इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. ए. एफ. पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में विद्यालय समग्र विकास और खेल उत्कृष्टता को निरंतर प्रोत्साहित करता आ रहा है। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। प्रधानाचार्या निधि त्रिवेदी और स्कूल प्रबंधन ने दोनों विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें: NEET paper leak: 22 सुसाइड, वादे के बावजूद अब तक किसी परिवार को नहीं मिला मुआवजा

यहां से शेयर करें