Sangam Vihar: संगम विहार में 19 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

Sangam Vihar: ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित संगम विहार में एक 19 वर्षीय युवती ने घर के भीतर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवती को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त को सूचना मिली थी कि संगम विहार निवासी रिया चौरसिया ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें: By-election 2026: प्रशांत किशोर ने ढहाया भाजपा का 30 साल पुराना किला, दतिया में कांग्रेस तो मांजलपुर में भाजपा की जीत

यहां से शेयर करें