नोएडा सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए ने विद्युत निगम अधिकारियों की कार्यशैली को सराहा

नोएडा। सेक्टर 105 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने एक प्रशंसा पत्र जारी कर विभाग की कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर दिखाई गई सक्रियता की सराहना की।

XEN वैभव मिश्रा के नेतृत्व की तारीफ

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि अधिशासी अभियंता (XEN) वैभव मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में रखरखाव और विकास कार्य सुचारू ढंग से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई समस्या अधिकारियों के संज्ञान में आती है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत हल कर दिया जाता है।

SDO और JE की कार्यशैली को बताया मिसाल

प्रशंसा पत्र में उपखंड अधिकारी (SDO) होशियार सिंह और अवर अभियंता (JE) अहमद मुस्तफा के कार्य को भी सराहा गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के अनुसार, दोनों अधिकारियों का संवेदनशील रवैया और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रशासनिक सजगता का बेहतरीन उदाहरण है।

ग्राउंड स्टाफ का योगदान भी सराहा

आरडब्ल्यूए ने क्षेत्र में दिन-रात तैनात रहने वाले लाइनमैन संजय और उनकी तकनीकी टीम के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। एसोसिएशन ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी ग्राउंड स्टाफ की सेवा भावना प्रेरणादायी है। आरडब्ल्यूए ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी विद्युत निगम का यह सहयोग और समन्वय इसी तरह बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-62 रामलीला मैदान में पुतले, पंडाल और स्टेज निर्माण का काम जोरों पर

यहां से शेयर करें