Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the custom-migrator domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/jaihindjanab/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the all-in-one-wp-migration domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/jaihindjanab/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला: स्विफ्ट कार पर गिरा हाई वोल्टेज बिजली का तार, लोगों में दहशत – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला: स्विफ्ट कार पर गिरा हाई वोल्टेज बिजली का तार, लोगों में दहशत

Haryana :

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के मंडी श्याम नगर कस्बे में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। दनकौर रेलवे रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक स्विफ्ट कार पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे हुई इस घटना के दौरान क्षेत्र में बारिश हो रही थी। बिजली का तार टूटकर कार पर गिरते ही उसमें से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और करंट फैलने की आशंका के चलते लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को कई बार फोन कर दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जोखिम उठाते हुए सावधानी के साथ तार को कार से हटाया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर बिजली लाइनों का समय पर रखरखाव नहीं होने से इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने पुराने और कमजोर बिजली तारों को तत्काल बदलने, नियमित निरीक्षण कराने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। मामले में बिजली विभाग के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी-2 के 21वें फ्लोर पर बंद फ्लैट में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका,जानिए क्यों लगती है आग

यहां से शेयर करें