Auto News : नई दिल्ली। देश में पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण घटाने की दिशा में केंद्र सरकार अब एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। E20 पेट्रोल को बढ़ावा देने के बाद अब सरकार E25 पेट्रोल पर तेजी से काम कर रही है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि E25 को बाजार में उतारने से पहले सभी वैज्ञानिक और सुरक्षा संबंधी परीक्षण पूरे किए जाएंगे।
Auto News :
परीक्षण चरण में है E25 पेट्रोल
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि E25 पेट्रोल अभी परीक्षण (ट्रायल) के चरण में है। सरकार तभी इसे लागू करेगी, जब इंजन, ईंधन प्रणाली और सुरक्षा से जुड़े सभी परीक्षण वैज्ञानिक रूप से सफल और प्रमाणित हो जाएंगे।
कई स्तरों पर हो रही है जांच
सरकार और संबंधित संस्थाएं E25 पेट्रोल को लागू करने से पहले कई तकनीकी परीक्षण कर रही हैं। इनमें इंजन कैलिब्रेशन, ईंधन प्रणाली की मजबूती, विभिन्न धातुओं और पुर्जों के साथ ईंधन की अनुकूलता, सुरक्षा मानकों की जांच और जंग प्रतिरोध क्षमता का परीक्षण शामिल है। इन सभी चरणों के सफल होने के बाद ही E25 को बाजार में उतारने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Auto News :
E20 के बाद अगला कदम
सरकार पहले ही देशभर में E20 पेट्रोल की उपलब्धता बढ़ा रही है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर E85 ईंधन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य इथेनॉल मिश्रित ईंधन के उपयोग को बढ़ाकर कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।
E25 Petrol: E20 को लेकर जारी है बहस
हालांकि E20 पेट्रोल को लेकर देश के कुछ हिस्सों में विरोध भी देखने को मिल रहा है। कुछ वाहन मालिकों का दावा है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज और वाहन के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। वहीं सरकार, वाहन निर्माता कंपनियां और विशेषज्ञों का कहना है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार वाहनों में E20 ईंधन सुरक्षित है और इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है। E25 Petrol
सरकार का कहना है कि E25 पेट्रोल को लागू करने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही इसे देशभर में लागू करने का फैसला लिया जाएगा।

