Ghaziabad news डीएम रविंद्र मांदड़ ने सोमवार को दुहाई इंटरचेंज का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
दुहाई इंटरचेंज एनएच-58 और मेरठ रोड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण यातायात केंद्र माना जाता है, दुहाई इंटरचेंज के रास्ते प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
अधिकारियों ने डीएम को बताया कि जापानी तकनीक के से लगाएं गए पौधे पारंपरिक वृक्षारोपण की तुलना में लगभग 10 गुना तेजी से विकसित होते हैं तथा 30 गुना अधिक घने होते हैं। यह परियोजना जैव विविधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने टोल बूथों पर यातायात संचालन, वाहनों की आवाजाही और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने विभागों के अधिकारियों से कहा कि दुहाई इंटरचेंज को यातायात और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से मॉडल इंटरचेंज के रूप में विकसित किया जाए। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

\Ghaziabad news

