झूम नाइट 2026 का आयोजन, 400 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा, बीएनआई नोएडा और गाजियाबाद ने किया आयोजन

सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में व्यापारिक नेटवर्किंग संगठन बीएनआई नोएडा एवं गाजियाबाद द्वारा बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम झूम नाइट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न टीम-बिल्डिंग गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन बीएनआई नोएडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित पाल्टा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि जो संगठन साथ मिलकर उत्सव मनाता है, वही आगे चलकर और मजबूत होता है। उन्होंने झूम नाइट को बीएनआई परिवार के सदस्यों के प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक बताया, जो निरंतर संगठन को अपनी ऊर्जा और समय देते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायक एवं उनके बैंड की लाइव प्रस्तुति रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रेम खमेसरा, दीपक शर्मा, अश्वनी हांडा, एस. वैद्यनाथन, सुश्री आशा पंवार, बी.डी. राठौड़, गौरव अग्रवाल, अमन पाल्टा, सुश्री सुरभि सिंह, दिनेश बारी, रजत अजमानी, गौरव कोछड़, मनवीर सिंह, अर्पित गर्ग, आयुष गुप्ता, सुश्री कृतिका बाजपेयी सहित कई डायरेक्टर्स एवं एम्बेसडर्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें: हरौला में ब्लॉक नामचर्चा में गाया गुरुयश, जरूरतमंद को दिया एक माह का  राशन

यहां से शेयर करें