कैम्ब्रिज आईजीसीएसई ग्रेड-10 परीक्षा में नेहरू वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

Ghaziabad news  शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने कैम्ब्रिज आईजीसीएसई ग्रेड-10 परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।
विद्यालय प्रवक्ता नेहा चौधरी और पूर्णिमा चौधरी ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए ए* से ए ग्रेड में 86 प्रतिशत तथा ए से सी ग्रेड में 99 प्रतिशत सफलता हासिल की। स्कूल का कुल परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के मेधावी छात्र भार्गवी सिन्हा और ध्रुव रर्डनेसरी ने 7 विषयों में ए* ग्रेड प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अतिका सिंघल ने 6 ए*  और 1 ए ग्रेड प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। आशिता त्यागी और दिशा भाटिया ने 5 ए*ग्रेड प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय की एग्जीक्यूटिव हेड ने कहा कि विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन का आईजीसीएसई कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम है, जो विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें