New Delhi news बाहरी जिला के थाना रन्हौला पुलिस की गश्ती टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो बटनदार चाकू और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के दो मामलों का भी खुलासा हुआ है।
पहली कार्रवाई में 18 मई को विकास नगर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करते देखा। सतर्कता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमन उर्फ पंचर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस जांच में मोबाइल फोन चोरी का निकला।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने मोहन गार्डन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अन्य संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसकी पहचान राजा उर्फ बोका के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से भी एक बटनदार चाकू और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी राजा थाना रन्हौला का घोषित बदमाश (बीसी) है और 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


