48 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

New Delhi news  बाहरी जिला पुलिस के थाना निहाल विहार की टीम ने लूट की वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 18 मई को शिकायतकर्ता दूध खरीदने के लिए लक्ष्मी पार्क, नांगलोई इलाके में जा रहा था। इसी दौरान आरोपी बाइक और स्कूटी पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके साथ मारपीट की तथा ?800 नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना निहाल विहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के लिए शिशपाल के नेतृत्व तथा राजबीर लांबा की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मी पार्क के जी-ब्लॉक क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों — सौरव उर्फ सन्नाटा उर्फ सनी, राहुल उर्फ मोटा, दीपांशु और नितेश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी सौरव के पास से चाकू, राहुल के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया कड़ा बरामद हुआ। वहीं आरोपी नितेश और दीपांशु के कब्जे से लूटी गई नकदी बरामद की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें