मनी अल्फा 360 डिग्री: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया ‘मनी अल्फा 360 डिग्री’ शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, डिजिटल इंडिया से बढ़ी कार्यक्षमता

मनी अल्फा 360 डिग्री: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश को मजबूत डिजिटल सार्वजनिक ढांचे के रूप में स्थापित किया है, जिससे कार्यक्षमता, पारदर्शिता और विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वह शुक्रवार को इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित ‘मनी अल्फा 360 डिग्री’ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और आज छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी डिजिटल माध्यमों को अपना रहे हैं। एक समय था जब बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन पूरी तरह कागजी प्रक्रिया पर आधारित थे, जिससे समय और संसाधनों की अधिक खपत होती थी। आज तकनीक के माध्यम से लेनदेन सरल, तेज और सुरक्षित हो गया है।

नंदी ने कहा कि अब सब्जी विक्रेता और छोटे दुकानदार भी क्यूआर कोड के जरिए भुगतान स्वीकार कर रहे हैं, वहीं बड़े निवेशक वैश्विक स्तर पर आसानी से पूंजी का आदान-प्रदान कर पा रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और जीडीपी में भी सकारात्मक योगदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में अवसरों का लाभ उठाना जरूरी है, क्योंकि तकनीकी बदलाव किसी का इंतजार नहीं करता। ऐसे में ह्यमनी अल्फा 360 डिग्रीह्ण जैसे मंच निवेशकों, वित्तीय विशेषज्ञों और फिनटेक उद्यमियों के लिए ज्ञान साझा करने और नेटवर्किंग का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. राकेश कुमार सिंह, एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार, नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, सीए चरनजोत सिंह नंदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: तेहरान एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू: तेलयुद्ध के बाद तेहरान हवाई अड्डे से पहली वाणिज्यिक उड़ानें शुरू; अमेरिका–ईरान के बीच युद्धविराम के साथ डिप्लोमेसी गर्म

यहां से शेयर करें