Joyalukkas’ Diamond Brilliance Show: विश्व प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड जोयालुक्कास ने नोएडा में अपना भव्य ‘डायमंड ब्रिलिएंस शो’ शुरू कर दिया है। यह विशेष प्रदर्शनी 7 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें विश्व भर के चुनिंदा डायमंड, अनकट डायमंड और प्लेटिनम ज्वेलरी डिज़ाइन्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ब्रांड के नॉर्थ रीजन क्लस्टर मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह शो ग्राहकों को एक छत के नीचे वैश्विक स्तर के डिज़ाइन्स उपलब्ध कराने का प्रयास है।
श्री मिश्रा ने कहा, “हमारी 190 से अधिक शाखाएँ 12 देशों में फैली हुई हैं। इस शो में विभिन्न जगहों से संग्रहित अनोखे डिज़ाइन्स उपलब्ध हैं। डायमंड एक सराहना योग्य संपत्ति है, जिसकी कीमत समय के साथ बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में भी डायमंड निवेश का बेहतरीन विकल्प रहेगा।”
विशेष ऑफर्स
• हर एक लाख रुपये की खरीदारी पर मुफ्त गोल्ड कॉइन।
• गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेस में 40% तक की छूट।
• वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर प्लेटिनम ज्वेलरी पर विशेष संग्रह उपलब्ध, जिसे ‘मेटल ऑफ लव’ भी कहा जाता है।
जोयालुक्कास का यह ब्रिलिएंस शो 2026 पूरे भारत सहित कई देशों में चल रहा है। बेंगलुरु, हैदराबाद (कोंडापुर), चेन्नई, मंगलुरु और विदेशों में भी विभिन्न तारीखों तक यह प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। कई जगहों पर डायमंड खरीदारी पर कैशबैक, 100% एक्सचेंज वैल्यू और वैलेंटाइन्स स्पेशल ऑफर्स 15 फरवरी तक उपलब्ध हैं।
ब्रांड की विशेषता पर श्री मिश्रा ने जोर देते हुए कहा, “हमारा ब्रांड पूरी तरह ग्राहक-केंद्रित है। हम प्रतिस्पर्धियों से अलग इसलिए हैं क्योंकि हम लाभ से ज्यादा ग्राहकों की पसंद को समझने में विश्वास रखते हैं।” उन्होंने भविष्य में और अधिक देशों में शाखाएँ खोलने की योजना भी साझा की।

