Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एनएसएस की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान एनएसएस की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

एनएसएस की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

modinagar news  गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन एनएसएस की इकाई बी एवं इकाई सी ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
इकाई बी की कार्यक्रम अधिकारी शालू देवी ने नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर नारी के महत्व को समझाया। स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्त भारत पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर का निर्माण किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा, द्वितीय स्थान चंचल एवं तृतीय स्थान नाजिया ने प्राप्त किया। स्वयंसेविकाओं ने तीब़डा गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। इकाई सी की कार्यक्रम अधिकारी राखी शर्मा ने बखरवा गांव में पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर निर्माण करवाया एवं आसपास के निवासियों से पर्यावरण स्वच्छ रखने की अपील की।

यहां से शेयर करें