Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
MEMU train : जाम के चलते रेलवे गेट के पूर्व रोकी गई मेमू ट्रेन MEMU train : जाम के चलते रेलवे गेट के पूर्व रोकी गई मेमू ट्रेन

MEMU train : जाम के चलते रेलवे गेट के पूर्व रोकी गई मेमू ट्रेन

MEMU train :

इटरा मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, गेट पर लगा जाम

MEMU train : हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के इटरा आश्रम के बजरंगबली मंदिर में मंगलवार को दर्शन पूजन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ होने के कारण रेलवे के चंद्रपुरवा गेट में जाम लग गया। जाम लगने से कानपुर से चलकर मानिकपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को गेट के पूर्व ही रोकना पड़ा। बाद में किसी तरह से गेटमैन ने पटरी के मध्य फंसे वाहनों को आगे पीछे कराकर फाटक बंद करके ट्रेन को निकाला। इस घटना में ट्रेन के यात्री परेशान रहे।

MEMU train :

आषाढ़ मास में इटरा के बजरंग बली मंदिर के दर्शन पूजन के लिए प्रत्येक मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। आज भी ऐसा ही नजारा रहा। सुबह से वाहनों का रेला लग गया। मंदिर प्रांगण में मेले जैसा नजारा था। मंगलवार को रेलवे के चंद्रपुरवा गेट में भीषण जाम लग गया। इसी जाम के मध्य कानपुर से चलकर मानिकपुर जा रही मेमू ट्रेन आ गयी जिस पर गेट में वाहनों का जाम होने के कारण इस यात्री ट्रेन को गेट के पूर्व ही रोका गया। गेटमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद पटरी में फंसे वाहनों को हटवाकर गेट बंद किया और ट्रेन को आगे के लिए निकाला। इस दौरान करीब 5 मिनट तक ट्रेन गेट के पूर्व ही रुकी रही। ट्रेन के गुजरने के बाद रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहे: डीएम

MEMU train :

यहां से शेयर करें