Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भीषण भूकंप के बाद तबाही, मृतकों का आंकड़ा 235 पार; राहत-बचाव कार्य तेज

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake : काराकास। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद पूरे देश में व्यापक तबाही का माहौल है। 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। आधिकारिक और स्थानीय एजेंसियों के अनुसार मृतकों की संख्या 235 तक पहुंच चुकी है, जबकि हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

Venezuela Earthquake :

राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कई इलाकों में इमारतें ढह जाने के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। अब तक 4300 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राजधानी काराकास और तटीय इलाका ला गुआइरा शामिल हैं, जहां बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Venezuela Earthquake :

प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने आपातकालीन कदम उठाए हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति ने राहत-बचाव कार्यों के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने और स्थानीय व्यवसायियों से सहायता की अपील की है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की है। भारत, अमेरिका और फ्रांस सहित कई देशों ने राहत सामग्री और सहयोग भेजने की बात कही है।

भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में दहशत का माहौल है। कई जगहों पर एहतियात के तौर पर इमारतों को खाली कराया गया है। मलबों के बीच जीवित लोगों की तलाश का अभियान लगातार जारी है, जबकि हालात को देखते हुए मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है और राहत-बचाव कार्यों में सभी उपलब्ध संसाधनों को लगाया जा रहा है।

Venezuela Earthquake :

यहां से शेयर करें