लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास अनुभाग-4 द्वारा राज्य के विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यहित में तत्काल प्रभाव से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शासन के संयुक्त सचिव निर्मेष कुमार शुक्ल द्वारा 30 मई, 2026 को इस संबंध में अलग-अलग कार्यालय ज्ञाप जारी कर आदेश दिए गए हैं।
up transfer list
स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिस्थानी (रिप्लेसमेंट) की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत कराएं।
तबादला सूची के अनुसार, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन तैनाती का विवरण इस प्रकार है:
सहायक, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण की सूची:
- सुनील कुमार (सहायक): नोएडा से स्थानांतरित कर गीडा (गोरखपुर) में सहायक के पद पर तैनात किया गया है।
- ईशान जैन (सहायक): नोएडा से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर (यूपीसीडा) में सहायक के पद पर भेजा गया है।
- गुलाब चंद (सहायक): नोएडा से स्थानांतरित कर सीडा (जौनपुर) में सहायक के पद पर नई तैनाती दी गई है।
- शाहिद अली (सहायक): नोएडा से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर (यूपीसीडा) में सहायक बनाया गया है।
- अभिषेक कुमार श्रीवास्तव (सहायक): यूपीसीडा से ट्रांसफर कर गीडा (गोरखपुर) में सहायक पद पर भेजा गया है।
- रोहित श्रीवास्तव (सहायक): यूपीसीडा से स्थानांतरित कर नोएडा में सहायक के पद पर तैनात किया गया है।
- अरविन्द कुमार भाटी (वरिष्ठ सहायक): ग्रेटर नोएडा से ट्रांसफर कर नोएडा में वरिष्ठ सहायक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
- विवेक कुमार (सहायक): यूपीसीडा से स्थानांतरित कर नोएडा में सहायक के पद पर तैनात किया गया है।
- संदीप कुमार (कनिष्ठ सहायक): नोएडा से स्थानांतरित कर सीडा (जौनपुर) में कनिष्ठ सहायक के पद पर भेजा गया है।
- राकेश कुमार गौतम (कनिष्ठ सहायक): ग्रेटर नोएडा से स्थानांतरित कर मुख्यालय, यूपीसीडा (कानपुर) में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात किया गया है।
- चन्द्रकान्त सक्सेना (कनिष्ठ सहायक): ग्रेटर नोएडा से स्थानांतरित कर यीडा (गौतमबुद्धनगर) में कनिष्ठ सहायक बनाया गया है।
- जितेन्द्र कुमार (कनिष्ठ सहायक): नोएडा से ट्रांसफर कर बीडा (झांसी) में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात किया गया है।
- विनोद कुमार दीक्षित (कनिष्ठ सहायक): सीडा (जौनपुर) से स्थानांतरित कर गीडा (गोरखपुर) में कनिष्ठ सहायक के पद पर भेजा गया है।
- मो० आसिम खान गौरी (कनिष्ठ सहायक): यूपीसीडा से स्थानांतरित कर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनाती दी गई है ।
- सन्नी खारी (कनिष्ठ सहायक): यूपीसीडा से ट्रांसफर कर यीडा (गौतमबुद्धनगर) में कनिष्ठ सहायक बनाया गया है ।
- सुदेश कुमार पाठक (वरिष्ठ सहायक): यूपीसीडा से स्थानांतरित कर यीडा (गौतमबुद्धनगर) में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात किया गया है ।
वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारियों के स्थानांतरण:
- अश्विनी कुमार (सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी): यूपीसीडा से स्थानांतरित कर बीडा (झांसी) में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।
- संजीव कुमार गौतम (लेखाकार): गीडा (गोरखपुर) से ट्रांसफर कर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में लेखाकार के पद पर भेजा गया है।
- श्रीमती श्वेता तलवार (लेखाकार): नोएडा से स्थानांतरित कर मुख्यालय, यूपीसीडा (कानपुर) में लेखाकार बनाया गया है ।
- हर्ष गर्ग (लेखाकार): नोएडा से स्थानांतरित कर गीडा (गोरखपुर) में लेखाकार के पद पर तैनाती दी गई है ।
लापरवाही पर होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई: शासन
शासन ने संबंधित विभागों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (CEOs) को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त (अवमुक्त) किया जाए।
आदेश में स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं किया गया, तो इसे घोर अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित के खिलाफ तत्काल विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसी प्रकार, यदि कोई कर्मचारी समय सीमा के भीतर अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
यूपी प्रशासनिक फेरबदल: औद्योगिक विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों की नई तैनाती

