इलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का प्रमुख टेक हब : जितिन प्रसाद

UP Tech Hub
  • डिजाइन से विनिर्माण और निर्यात तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर जोर
  • युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

UP Tech Hub: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के साथ अब एआई, सेमीकंडक्टर, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि राज्य को तकनीक, शोध, नवाचार और विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए जरूरी इकोसिस्टम तेजी से तैयार किया जा रहा है। UP Tech Hub:

उन्होंने ‘यूपी की इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर से एआई और सेमीकंडक्टर पावरहाउस तक की यात्रा’ विषयक सत्र में कहा कि निवेश को केवल नोएडा तक सीमित रखने के बजाय प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तकनीकी उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

प्रसाद ने कहा कि सैमसंग और योटा जैसे बड़े निवेश, डाटा सेंटर और एआई लैब प्रदेश में विकसित हो रहे तकनीकी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य डिजाइन, सेमीकंडक्टर घटकों, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण से लेकर निर्यात तक पूरी मूल्य श्रृंखला विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल केवल तकनीक अपनाने तक सीमित न रहकर उत्पादकता और कार्यक्षमता बढ़ाने में होना चाहिए। वहीं प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आलोक कुमार ने बताया कि नोएडा के साथ लखनऊ और कानपुर में भी वैश्विक क्षमता केंद्रों को आकर्षित करने पर जोर दिया जा रहा है।

UP Tech Hub:

यहां से शेयर करें