यूपी के 12 लाख शिक्षकों को मिली 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

UP Teacher Cashless Medical Scheme:

UP Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। बुधवार को वाराणसी के पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

UP Teacher Cashless Medical Scheme:

इस योजना का लाभ नियमित शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि वे बिना किसी चिंता के बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दे सकें।

1.10 करोड़ छात्रों के लिए 1320 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में 1320 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। यह राशि यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी की खरीद के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये के रूप में दी गई है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से विद्यालयों में स्वच्छता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों से केवल यही अपेक्षा करती है कि वे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

एसबीआई के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौता

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बीच सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया। इसके माध्यम से करीब 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिक्षकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली इसका उदाहरण है। वहीं, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी लंबे समय से चली आ रही कैशलेस इलाज की मांग अब पूरी हो गई है। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और मंत्री अनिल राजभर ने भी शिक्षकों के हित में सरकार के फैसलों को ऐतिहासिक बताया।

UP Teacher Cashless Medical Scheme:

यहां से शेयर करें