लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
UP IPS Transfer List
लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर
जारी की गई तबादला सूची के अनुसार:
- तरुण गाबा (IPS-2001): अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा (लखनऊ) के पद से स्थानांतरित कर अब लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) नियुक्त किया गया है।
- पीयूष मोर्डिया (IPS-1998): अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन को अब पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की कमान सौंपी गई है।
- अमरेंद्र के० सेंगर (IPS-1995): निवर्तमान पुलिस आयुक्त लखनऊ को अब पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना (यूपी) के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
15 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची (IPS Transfer Full List)
| क्र० | अधिकारी का नाम व बैच | वर्तमान/पूर्व तैनाती | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | मुधा अशोक जैन (IPS-1995) | पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन | पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय, लखनऊ |
| 2 | अमरेंद्र के० सेंगर (IPS-1995) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ | पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना (लखनऊ) + प्रभार पुलिस महानिदेशक सुरक्षा |
| 3 | राम कुमार (IPS-1995) | अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर |
| 4 | नवीन अरोरा (IPS-1997) | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी |
| 5 | पीयूष मोर्डिया (IPS-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज |
| 6 | भगवान एस० श्रीवास्तव (IPS-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ |
| 7 | डॉ० संजीव गुप्ता (IPS-1999) | अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ | ADG मुख्यालय, लखनऊ + अतिरिक्त प्रभार ADG लॉजिस्टिक्स, लखनऊ |
| 8 | तरुण गाबा (IPS-2001) | अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, लखनऊ | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ |
| 9 | धर्मवीर (IPS-2002) | पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज |
| 10 | मोहित गुप्ता (IPS-2006) | सचिव (गृह), यूपी शासन, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ |
| 11 | विनोद कुमार सिंह (IPS-2007) | पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद | पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ |
| 12 | जोगेंद्र कुमार (IPS-2007) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज | पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद |
| 13 | आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी (IPS-2008) | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ | सचिव (गृह), यूपी शासन, लखनऊ |
| 14 | अनूप कुमार सिंह (IPS-2014) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय डीजीपी, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू० (EOW), लखनऊ |
| 15 | आनन्द कुमार (IPS-2015) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय डीजीपी, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय डीजीपी, लखनऊ |
शासन की प्राथमिकता: कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता
शासन द्वारा किए गए इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। विशेष रूप से लखनऊ और प्रयागराज जैसे प्रमुख महानगरों में नए पुलिस प्रमुखों की तैनाती से सुरक्षा ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अमरोहा की 3 बहनों और 1 कैमरामैन की ‘शादी’ का सच आया सामने, जानिए पूरा मामला

