बड़ी खबर: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम; आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Petrol Diesel Price:

Petrol Diesel Price:नई दिल्ली। देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ईंधन कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Petrol Diesel Price:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के चलते तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए हैं। बढ़ी हुई कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी के बजट पर दिखाई देगा। माना जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने की चीजों समेत रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।

महानगरों में नए रेट

दिल्ली

  • पेट्रोल : ₹95.62 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹88.52 प्रति लीटर

मुंबई

  • पेट्रोल : ₹104.34 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹90.87 प्रति लीटर

चेन्नई

  • पेट्रोल : ₹101.75 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹93.34 प्रति लीटर

कोलकाता

  • पेट्रोल : ₹105.85 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹92.66 प्रति लीटर

यूपी में भी बढ़े दाम

नोएडा

  • पेट्रोल : ₹95.77 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹88.91 प्रति लीटर

लखनऊ

  • पेट्रोल : ₹95.59 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹88.70 प्रति लीटर

वाराणसी

  • पेट्रोल : ₹96.31 प्रति लीटर
  • डीजल : ₹89.48 प्रति लीटर

महंगाई बढ़ने की आशंका

जानकारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से माल ढुलाई महंगी होगी, जिसका असर फल-सब्जी, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। इससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं।

आज आपके शहर में एलपीजी का रेट

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम)
नई दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
कोलकाता ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)
मुंबई ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)
चेन्नई ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)
गुरुग्राम ₹921.50 (0.00) ₹3,088.00 (+993.00)
नोएडा ₹910.50 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
बेंगलुरु ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)
भुवनेश्वर ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)
चंडीगढ़ ₹922.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)
हैदराबाद ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)
जयपुर ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)
लखनऊ ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)
पटना ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00)

करीब 4 साल बाद कीमतों में बड़ा बदलाव

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में सीधे ₹3 प्रति लीटर की भारी वृद्धि की थी। देश में करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में ऐसा कोई बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। इसके बाद मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन अब तेल की कीमतें एक बार फिर आम आदमी का बजट बिगाड़ रही हैं।

Petrol Diesel Price:

यहां से शेयर करें