गोविंदपुरम अनाज मंडी में महिला-पुरुष शौचालयों का लोकार्पण
Ghaziabad news गोविंदपुरम अनाज मंडी में व्यापारियों, किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित महिला एवं पुरुष शौचालयों का बुधवार को लोकार्पण किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी, किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं। मंडी से जुड़ी किसी भी समस्या या विकास कार्य की जानकारी प्रशासन को दी जाए, उसका प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों, किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।
इस मौके पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी मंडी समिति के सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी और मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा सहित मंडी संगठन के पदाधिकारी मंत्री मोनू, कोषाध्यक्ष राजीव, अखिल गर्ग और ऋषभ तेवतिया मौजूद रहे।

Ghaziabad news

