गोल्फ लिंक डकैती कांड के तीन आरोपी पकड़े

New Delhi news  दिल्ली के पॉश गोल्फ लिंक इलाके में एक व्यवसायी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में परिवार का घरेलू सहायक भी शामिल है, जिसे घटना से कुछ दिन पहले ही काम पर रखा गया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बिहार निवासी घरेलू सहायक गुड्डू कुमार कामत उर्फ राजू रमण कामत उर्फ सुशील और दिल्ली के संगम विहार निवासी अमित सिंह उर्फ गब्बर के रूप में हुई है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों में से दो, गुड्डू और रमण को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, जबकि अमित को रविवार को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि यह मामला 17 अप्रैल को हुई एक डकैती से संबंधित है, जिसमें घरेलू सहायक ने कथित तौर पर पांच-छह साथियों के साथ मिलकर अपने मालिक के घर को निशाना बनाया था।
शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि रमण को घटना से महज तीन दिन पहले ही घर में काम पर रखा गया था और उसने गिरोह के सदस्यों को प्रवेश कराने के लिए जानबूझकर मुख्य द्वार खोल दिया था।
उन्होंने ने बताया कि आरोपी फिर घर में घुस गए, परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर बंधक बनाया और लगभग 25 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।
डीसीपी के मुताबिक, तकनीकी निगरानी और डेटा विश्लेषण के माध्यम से संदिग्धों के भागने के रास्ते और अन्य गतिविधियों का पता लगाया गया, जिससे अंतत: उनकी पहचान और गिरफ्तारी हुई।
गुड्डू पहले भी सात बार डकैती और लूटपाट में रह चुका है शामिल
शर्मा ने बताया कि गुड्डू आदतन अपराधी है और पहले भी सात बार डकैती और लूटपाट के मामलों में शामिल रहा है। वह पहले कई जगहों पर घरेलू सहायक के रूप में काम कर चुका था और उस अनुभव का इस्तेमाल उसने संवेदनशील लक्ष्यों की पहचान करने में किया। रमण भी इसी तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।
उन्होंने बताया कि अमित एक कुख्यात वाहन चोर है और वह 19 आपराधिक मामलों में संलिप्त है। उनके मुताबिक, गिरोह ने उसे अपराध को अंजाम देने के लिए साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए शामिल किया था।

New Delhi news

यहां से शेयर करें