सेक्टर 51 में सुरक्षाकर्मियों की बदतमीजी का मामला, डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने एडिशनल कमिश्नर को दी लिखित शिकायत, राजीव नारायण मिश्रा ने जांच का आश्वासन दिया

नोएडा / गौतम बुद्ध नगर | आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन और सेक्टर 51 मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कल सेक्टर 51 में सुरक्षाकर्मी के साथ क्राइम ब्रांच टीम से होने का दावा करते हुए बदतमीजी किए जाने के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस विभाग के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) गौतम बुद्ध नगर श्री राजीव नारायण मिश्रा जी को उनके कार्यालय में सौंपी।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, संबंधित सुरक्षाकर्मी और टीम ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस मौके पर शिकायतकर्ताओं ने घटना की रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की।

श्री राजीव नारायण मिश्रा ने शांतिपूर्वक सभी की बात सुनी तथा रिकॉर्डिंग को देखा और सुना। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो हुआ वह सही नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच करवाई जाएगी कि ये लोग किस विभाग और किस क्षेत्र से संबंधित हैं। एडिशनल कमिश्नर ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षाकर्मी और आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष या महासचिव से सभ्यतापूर्वक बात की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेक्टर और शहर की सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ठाकुर एन.पी. सिंह, सेक्टर 51 महासचिव संजीव कुमार, डीडी आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, ए.के. सरीन, सौरव जैन, लव दुबे, सौरव सिंह, संजीव राठौड़, रघुनंदन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे, लेकिन नागरिकों और सोसायटी पदाधिकारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में 11 अक्टूबर से श्रीरामलीला महोत्सव शुरू, भजन जैमिंग से जुड़ेंगे जेन-जी

यहां से शेयर करें