ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अमृतपुरम चौराहे के पास शुक्रवार देर रात एक कार और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार अपार कौशिक नामक व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
पिंक बूथ के पास हुआ हादसा
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, यह दुर्घटना मध्यरात्रि के समय अमृतपुरम चौराहे पर स्थित पिंक बूथ के नजदीक हुई। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने वाहन कराए सड़क से हटवाए
सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुरंत सड़क से हटवाकर कोतवाली थाने ले जाया। पुलिस के मुताबिक घायल अपार कौशिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और मामले में आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर की वजह तेज रफ्तार थी या कोई अन्य कारण।

