New Delhi news ईद-उल-जुहा के शांतिपूर्ण और सुचारू आयोजन को लेकर नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस ने सीलमपुर स्थित डीसीपी कार्यालय परिसर में एक समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में मस्जिदों और ईदगाहों के इमाम, नागरिक भाईचारा समिति, अमन समिति के सदस्य, नागरिक एजेंसियों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोग शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त पुलिस आयुक्त पूर्वी रेंज अजीत कुमार सिंगला ने की। इस दौरान डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट राहुल अलवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि कुबार्नी केवल निर्धारित और स्वीकृत स्थानों पर ही की जाए तथा साफ-सफाई और कचरा निस्तारण का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी कि कुबार्नी से जुड़े वीडियो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें और किसी भी तरह की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में सभी पक्षों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।


New Delhi news

